नमस्कार दोस्तों आपका हमारे  A1 UNIQUE TECH  ब्लॉग में बहुत-बहुत स्वागत है। आज हम इस आर्टिकल जानेगे की यूट्यूब चैनल पर ज्यादा सब्सक्राइबर प्राप्त करने के लिए हम क्या करना चाहिए। जब हम किसी पॉपुलर यूट्यूब चैनल को देखते है तो हम उनसे मोटीवेट हो जाते है। और हम भी सोचते है हमारा भी एक ऐसा चैनल हो, हजारो, लाखो सब्सक्राइबर हो। बहुत से लोग उनसे मोटीवेट होकर यूट्यूब चैनल भी बना लेते है। और कुछ दिन वीडियो भी अपलोड करते है। लेकिन जब ज्यादा सब्सक्राइबर नहीं मिलते है तो अधिकतर लोग हार मान लेते है। और यूट्यूब पर वीडियो उपलोड करना छोड़ देते है।
                      इसलिए इस आर्टिकल उन लोगो के लिए जो हार्ड वर्क और अच्छा कंटेंट क्रिएट करते है और ज्यादा सब्सक्राइबर की चाहत रखते है। आज मैं इस आर्टिकल में उन लोगो के लिए, कुछ अच्छी टिप्स एंड ट्रिक बताऊंगा। इन तरीको से ज्यादा सब्सक्राइबर प्राप्त कर सकते है।

यूट्यूब पर ज्यादा सब्सक्राइबर कैसे प्राप्त करे || Youtube Channel Par Subscriber Badhaye New trick In Hindi

यूट्यूब पर ज्यादा सब्सक्राइबर कैसे प्राप्त करे। 

आप यूट्यूब पर वीडियो एक निश्चित समय पर ही अपलोड करे। दोस्तों आप यूट्यूब चैनल पर ज्यादा सब्सक्राइबर और वाच टाइम बढ़ाने के लिए एक निश्चित समय तय करना होगा। और उसी समय पर रोज वीडियो अपलोड करनी होगी। जैसे हम टीवी पर सीरियल देखते है तो उनका एक निश्चित समय होता है। हमें पता होता कोनसा सीरियल कब आएगा। उसी प्रकार आपको भी यूट्यूब पर वीडियो अपलोड करने का एक निश्चित समय निर्धारित करना होगा। जिससे आपके सब्सक्राइबर को पता होगा की आप कब वीडियो अपलोड करने वाले है। रोज उसी समय पर वीडियो अपलोड करना होगा।

 Read also:-  यूट्यूब से पैसे कैसे कमाए ?
                    
              तभी आपके वीडियो रैंक करेंगे। और आपको वीडियो किसी एक टॉपिक पर होना चाहिए। यदि आप इन सब बातो को ध्यान में रखकर वीडियो अपलोड करते हो। तो आपका चैनल पर सब्सक्राइबर जरूर बढ़ेंगे। हर एक चीज़ का प्लान होना चाहिए। उसी प्लान के अनुसार चलना चाहिए।


अट्रैक्टिव और हाई क्वालिटी कंटेंट 

यदि आप चाहते की आपके अच्छे सब्सक्राइबर हो। और आपके वीडियो रैंक करे। तो आपको अट्रैक्टिव एंड हाई क्वालिटी वीडियो को ही अपलोड करना चाहिए। जिनसे लोगो को कुछ सीखने को मिले। या उनका कुछ फायदा हो।
          अगर आप बेकार वीडियो बनाते है या कॉपी करके या यूजलेस कंटेंट क्रिएट करके अपलोड करने से बचे। जिन लोगो के लाखो सब्सक्राइबर होते है। उनके वीडियो आप देख सकते है। उनके जैसा यूजफुल कंटेंट क्रिएट करे। जिससे आपके वीडियो रैंक करेंगे।

टाइटल, डिस्क्रिप्शन और टैग को ऑप्टिमाइज़ करना । 

टाइटल किसी वीडियो का वो इम्पोर्टेन्ट पार्ट होता है जिससे आपकी वीडियो लोगो तक  पहुँचती है। कोई भी यक्ति पहले टाइटल को पढ़कर ही वीडियो को देखते है। टाइटल से ही पता चलता है की यह वीडियो किस से समन्धित है। इसी तरह डिस्क्रिप्शन और टैग भी लोगो को आपकी वीडियो तक पहुंचने में काफी मदद करता है। यूट्यूबर को टाइटल को ऑप्टिमाइज़ करना आना चाहिए। लेकिन हमेसा इस बात का ध्यान रखे की टाइटल आपकी वीडियो के हिसाब से एकदम सही होना चाहिए।  क्योकि आप टाइटल अच्छा लिख देंगे लेकिन वीडियो बेकार होगा। या टाइटल के हिसाब से सही नहीं होगा तो आपके चैनल को कोई भी सब्सक्राइब नहीं करेंगे और इससे ऑडियंस रिटेंशन ख़राब हो जायेगा। जिससे यूट्यूब के अल्गोरिथम को लगेगा की यह वीडियो बेकार है। यूट्यूब आपके वीडियो को प्रमोट नहीं करेगा। इसलिए हमेसा वीडियो से समन्धित टाइटल रखना चाहिए।

वीडियो का थंबनेल अच्छा बनाये। 

यूट्यूब वीडियो का थंबनेल का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आपके वीडियो पर कोई भी यक्ति थंबनेल को देखकर ही क्लिक करता है। यूट्यूब आपके वीडियो के लिए कमटमली थंबनेल का ऑप्शन देता है। एक अच्छा थंबनेल बनाकर अपलोड करना चाहिए। जिससे ज्यादा व्यू और सब्सक्राइबर बढ़े। लेकिन थंबनेल हमेसा आपके वीडियो से समन्धित ही बनाना चाहिए। जिससे आपके वीडियो को ज्यादा लोग देखेंगे,और आपका कंटेंट भी अच्छा होगा तो आपके सब्सक्राइबर बढ़ते रहेंगे। 

यूट्यूब पर सब्सक्राइबर बढ़ाने के लिए इन पर जरूर ध्यान दे। 

1. प्रत्येक दिन या हप्ते में एक यूनिक वीडियो अपलोड कीजिये।
2. सब्सक्रिप्शन को प्रमोट करने के लिए आप अपनी वीडियो में इंट्रो का प्रयोग कीजिये। 

3. यूट्यूब थंबनेल का यूज जरूर करे। 

4. टाइम बॉण्डेड वीडियो बनाये। जैसे की 5 से 6 मिनट की वीडियो ठीक रहती है। 

5. वीडियो का टाइटल सही रखे। वीडियो से समन्धित टाइटल रखे। 

6. समय-समय पर अपनी पुरानी वीडियो को एडिट करे या उसी टॉपिक पर अपडेटेड वीडियो अपलोड करे। 

7. यूट्यूब कीवर्ड सही होना चाहिए। 

8. यूट्यूब वीडियो का डिस्क्रिप्शन जरूर लिखे। 

9. यूट्यूब सब्सक्राइबर बटन को ब्लॉगर में लगा सकते है। यदि आपका ब्लॉग है। 

10. ज्यादा सब्सक्राइबर पाने के लिए गिवअवे ऑफर इत्यादि भी चला सकते है। 

मुझे  उम्मीद है यह जानकारी आप को सब्सक्राइबर बढ़ने के लिए हेल्प करेगी। यदि आपके मन में इस आर्टिकल से समन्धित कोई सवाल या सुझाव हो तो जरूर कमेंट करे। इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।