नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम मंगल यादव है और आज इस आर्टिकल में जानेंगे E-Mitra क्या है और E-Mitra  कैसे खोले। आज के समय में सरकारी कार्यो को देखकर यह अंदाजा लगा सकते है की ई -मित्र में अपना भविष्य बना सकते है। आज -कल E-Mitra की मांग बढ़ती जा रही है। छोटे -छोटे गाँवों में भी 4 -5  E-Mitra देखने को मिल जाते है। आप भी E-Mitra खोल कर अपना कैरियर बना सकते है।
emitra ,E-Mitra क्या है व E-Mitra की सम्पूर्ण जानकारी


                                               E-Mitra खोलना बहुत मुश्किल काम नहीं है। जानकारी के आभाव में यह आपको मुश्किल लग सकता है। हम इस आर्टिकल में जानेगे की बहुत आसानी से ,काम समय में अपना E-Mitra खोल सकते है। पूरी जानकारी की लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़े।
                                      यदि आप अधिक जनसख्या वाले छेत्र में अपना E-Mitra खोलते है तो आप महीने के 20000 हजार से 50000 हजार महीने के आसानी से कमा सकते है।

                                       E-Mitra क्या है। 

E-mitra राजस्थांन सरकार द्वारा शुरू की गयी एक योजना है इसे शुरुआत में काफी कम कार्यो के लिए शुरू किया गया था पर धीरे धीरे इसका उपयोग काफी बढ़ने लगा व बादमे राजस्थान सरकार द्वारा इसे सबसे सफल योजना का दर्जा दिया गया वर्तमान में राजस्थान में कुल 40,000 E-mitra हैं

                   E-Mitra के द्वारा किये जाने वाले कार्य 

इस योजना के तहत सभी सरकारी कार्यो का एक समावेश है। ई मित्र कियोस्क ये सभी कार्य होते है।
  • राशन कार्ड
  • बिजली का बिल
  • पानी का बिल
  • मूल प्रमाण पत्र
  • ड्राईवर लाइसेंस
  • जाती प्रमाण पत्र
  • पेन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • RTO सम्बंधित
  • वोटर कार्ड
आदि अन्य कई कार्य होते है। 

          E-Mitra के द्वारा कितनी कमाई होती है। 

ई मित्र से कितनी कमाई होती है ये आपकी दूकान किस जगह है और वहा की जनसख्या कितनी है। इस बात  पर निर्भर करंता है पर अंदाज से ई मित्र संचालक हर माह 20,000 से 50,000 तक की कमाई कर लेते है व सरकारी योजनाओ या भर्ती के फॉर्म भरने पर इसमें अधिक कमाई की जाती है व लाइट या पानी आदि के बिल भर के भी आप पैसे कमा सकते है एक बिल के सरकार आपको 2 या 3 रूपए तक देती है। 

        E-Mitra खोलने के लिए योग्यता क्या है?

ई मित्र खोलने के लिए कोई खास योग्यता की आवश्यकता नही होती है। आपका 10th उत्तीर्ण होना आवश्यक है व आपको कम्प्यूटर की जानकारी होनी चाहिए। 
ई मित्र लेने के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट 
  1. फोटो 
  2. आधार 
  3. पैन कार्ड 
  4. दसवीं की मार्कशीट मिनिमम 
  5. बैंक पास बुक की कॉपी
  6. पुलिस वेरिफिकेशन

   E-Mitra  के लिए खर्चा 

ई मित्र खोलने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने की जरुरत नही  होती है। आप जरुरत के हिसाब से पैसे खर्च कर के ई मित्र खोले सकते हैं
  • कंप्यूटर 20 हजार रुपये
  • प्रिंटर मशीन और स्केन मशीन 5000 रुपये
  • ई मित्र लाइसेंस रजिस्ट्रेशन फीस 2500  रुपये
  • कागज, स्याही अन्य खर्चे 2000 रुपये
  • एक दूकान जहा ईमित्र शुरू करना हो
ई मित्र में मात्र 30000 रुपये तक का खर्चा आयेगा। या सामग्री के हिसाब से खर्चा थोड़ा ज्यादा कम भी हो सकता है। 

 E-Mitra  लेने की प्रक्रिया 

आपको E-Mitra खोलने के लिए Bc से सम्पर्क करना होता है। यह वो लोग है। जिन्हें सरकार ने निर्धारित किया है ईमित्र का Licence देने के लिए। इनके माध्यम से ही आप को ई मित्र का लाइसेंस लेना होगा।
मैं आशा करता हूँ की यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। यदि आपको E-Mitra खोलने में परेशानी आ रही हो या अन्य कोई प्रश्न पूछना है या कोई सुझाव देना हो तो आप हमे Comment कर सकते है।  हम जल्द ही आपके प्रश्न का Answer Comment में देंगे।