हेलो दोस्तों।,
 आज मैं आपको टेंस के विषय में वो सारी जानकारी बताने जा रहा हूँ जिससे आपको पता चल सके कि वास्तव में टेंस क्या है और अंग्रेजी सिखने के लिए टेंस क्यों जरूरी है। और इसीलिए आज का हमारा विषय है टेन्सेस कैसे सीखें !
     अंग्रेजी भाषा में Tense (काल ) का बहुत महत्व है। इंग्लिश सीखने के लिए टेंस  सीखना बहुत जरुरी है। यदि आप अंग्रेजी बोलने में परफेक्ट बनना चाहते है। तो टेंस पहला स्टेप है जिससे आप अच्छी अंग्रेजी बोलना सीख सकते है। 


KIND OF TENSES ( काल के प्रकार )

अंग्रेजी भाषा में ( Tense ) काल मुख्य रूप से तीन प्रकार के होते है। और प्रत्येक काल( Tense ) के चार-चार उप - प्रकार होते है। टेंस कुल 12 प्रकार के होते है। 


Tense मुख्य रूप से तीन प्रकार के होते है। 
  1.  Present Tense ( वर्तमान काल )
  2.  Past Tense ( भूत काल )
  3.  Future Tense (भविष्य काल )


टेंस कुल 12 प्रकार के होते है। 
वर्तमान काल के उप-प्रकार 
  1. Present Indefinite Tense
  2. Present Continuous Tense
  3. Present Perfect Tense
  4. Present Perfect Continuous Tense
भूत काल के उप-प्रकार 
  1. Past Indefinite Tense
  2. Past Continuous Tense 
  3. Past Perfect Tense
  4. Past Perfect Continuous Tense
 भविष्य काल के उप-प्रकार  
  1. Future Indefinite Tense
  2. Future Continuous Tense
  3. Future Perfect Tense
  4. Future Perfect Continuous Tense

 
वैसे देखा जाये, तो English language में मुख्य 3 काल है. लेकिन, इन सबके 4 sub types है. इसिलये 3*4 कुल मिलाकर इंग्लिश भाषामें 12 टेंस है. तो चलिए एक-एक करके, हम सभी को विस्तार से समझते है।

                           Present Indefinite Tense

Present Tense में वर्तमान में हो रहे समय को बताया जाता है। जिसमें जो कार्य अभी हो रहा है वर्तमान में हम कर रहे है या जो इसी समय चल रहा है उसे बताया जाता है। 

पहचान : जिस  हिंदी  वाक्य  की  क्रिया  के  अंत  में   ता  हूँ  ,   ती  हूँ  ,   ते  हैं  ,   ते  हो  ,   ती  हो  ,   ता  हैं  ,   ती  हैं .  इत्यादि  रहे  ,   उस  क्रिया  का  अनुवाद   Present  Continuous  Tense  में   होगा . 

सहायक क्रिया (Helping Verb) : प्रेजेंट इन्डेफिनेट टेंस में सहायक क्रिया (Helping Verb) - Do / Does  होती है। 

Note : साधारण वाक्य (Simple Sentence) में Do /Does का प्रयोग नहीं होता है।


Do :  यदि कर्त्ता बहुवचन (Plural) हो तो Do का प्रयोग होता है

Does : यदि कर्ता (Subject) एक वचन (Single) हो तो Does का प्रयोग होता है।



Rules Of Simple Present Tense

  1. Rule:- indefinite present में verb का पहला स्वरुप use होता है. लेकिन जब वाक्य में subject या कर्ता, अगर third-person singular हो. तो verb के साथ हमेशा (s, es) का प्रयोग किया जाता है. उदाहरन के लिए – He goes to college. (यहापर go वर्ब का  first form ही है. लेकिन He third-person singular होने के कारण, वर्ब के साथ (es) का प्रयोग किया गया.
  2. present indefinite में helping verb do और does लेकिन इस्तेमाल करने का भी एक नियम है. (1) first person [ I/We/They/you] इनके लिए do use करते है. 
  3. (2) जब subject third-person singular [ He/She/It/singular number/ Ram] होगा. तब does आएगा.

Type Of Sentence (वाक्य के प्रकार )

  1. Positive Sentence (सकरारात्मक  वाक्य )
  2. Negative Sentence (नकारात्मक वाक्य )
  3. Interrogative Sentence (प्रश्नवाचक वाक्य )
  4. Interrogative Negative sentence (प्रश्नवाचक नकारात्मक )


                       Positive Sentence (सकारात्मक  वाक्य )

आइये जानते है वर्तमान काल के Present Indefinite Tense के सकारात्मक वाक्य के बारे में विस्तार से। साधारण वाक्य में हमें सहायक क्रिया का प्रयोग नहीं करना है। यदि कर्ता(Subject) एक वचन(Single) हो तो मुख्य क्रिया(Main Verb) में s/es प्रयोग करना है।

Formula - subject+helping verb+main verb+object

Example;

  • वह स्कूल जाता है – He Goes To School.
  • हम क्रिकेट खेलते है – We Play Cricket.
  • वह अच्छा गाता है – He Sings Well.

                  Negative Sentence (नकारात्मक वाक्य)

नकारात्मक वाक्य में हमें एकवचन कर्ता (Single subject)के लिए Dose का प्रयोग करना है। यदि कर्ता बहुवचन(Pural subject) हो तो Do का प्रयोग करना है।

Formula - subject+helping verb+not+main verb+object

Example;

  • वह स्कूल नहीं जाता है – He dose not Go To School.
  • हम क्रिकेट नहीं खेलते है – We do not Play Cricket.
  • वह अच्छा नहीं गाता है – He dose not Sing Well. 

                           Interrogative Sentence (प्रश्नवाचक वाक्य )

प्रश्नवाचक वाक्य में हमें एकवचन कर्ता (Single subject)के लिए Dose का प्रयोग करना है। यदि कर्ता बहुवचन(Pural subject) हो तो Do का प्रयोग करना है।

Formula - helping verb+subject+main verb+object
  Example;हो
  • क्या वह स्कूल जाता है – Does He Go To School.
  • क्या हम क्रिकेट खेलते है –Do We Play Cricket.
  • क्या वह अच्छा गाता है – Does He Sing Well.

   Interrogative Negative sentence (प्रश्नवाचक नकारात्मक )\

प्रश्नवाचक नकारात्मक वाक्य में सहायक क्रिया के साथ में not लगाना है। 
Formula - helping verb+subject+not+main verb+object

Example;

  • क्या वह स्कूल नहीं जाता है – Does He Not Go To School.
  • क्या हम क्रिकेट नहीं खेलते है –Do We Not Play Cricket.
  • क्या वह अच्छा नहीं गाता है – Does He Not Sing Well.